Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: परीक्षितगढ़ मंडी से किसान का ट्रैक्टर हुआ चोरी, पुलिस जांच में...

Meerut: परीक्षितगढ़ मंडी से किसान का ट्रैक्टर हुआ चोरी, पुलिस जांच में जुटी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। परीक्षितगढ़ कस्बे में नवीन गुड़ मंडी से एक किसान का ट्रैक्टर चोरी हो गया। थाना भावनपुर के गांव शाह कुलीपुर निवासी पवन पुत्र नेत्रपाल अपना ट्रैक्टर लेकर परीक्षितगढ़ कस्बे में किसी काम से आए थे।

पवन ने अपने महिंद्रा ट्रैक्टर (संख्या यूपी-15ई आर3402) को नवीन गुड़ मंडी परिसर में खड़ा किया और घरेलू सामान खरीदने के लिए बाजार चले गए। कुछ देर बाद जब वह लौटे, तो उन्हें अपना ट्रैक्टर वहां नहीं मिला।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दो चोर ट्रैक्टर ले जाते हुए कैद हो गए। पीड़ित पवन ने चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजय राय ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी के इस मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच पूरी होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts