Homeउत्तर प्रदेशBijnorकिसान ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

किसान ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस मामले की जांच में जुटी

-

– कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान।

बिजनौर। गांव सब्दलपुर में भूदेव पर काफी कर्ज था, जिसके वह चुका नहीं पा रहा था। ऊपर से साहूकारों का ब्याज बढ़ता जा रहा था। इसकी कारण वह डिप्रेशन में आ चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव सब्दलपुर में भूदेव (45) ने आम के बाग में पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिये भेजा। परिजनों का कहना है कि भूदेव ने कर्ज से परेशान होकर सुसाइड किया है।

सोमवार सुबह क्षेत्र के गांव सब्दलपुर में शेर सिंह के आम के बाग में एक पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला। बाग स्वामी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की शिनाख्त गांव निवासी भूदेव (45) पुत्र राम स्वरूप सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि भूदेव पर काफी कर्ज था। कर्ज से परेशान होकर ही भूदेव ने फांसी लगाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts