HomeTrendingबुर्के में आम्रपाली दुबे को देख फैंस चकित, जानिए क्या है सच

बुर्के में आम्रपाली दुबे को देख फैंस चकित, जानिए क्या है सच

-


मुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया है। आम्रपाली भोजपुरी की हाईएस्ट पेड और सबसे पसंदीदा एक्ट्रेस हैं और ऐसे में उन पर फैंस की नजरें बनी रहती हैं। इसी बीच जब लोगों ने उनका लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट देखा तो हंगामा हो गया। आम्रपाली दुबे ने अब कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जिन्हें देखने के बाद फैंस भी हैरान रह गए।

 

दरअसल अपनी लेटेस्ट फोटोज में आम्रपाली दुबे एक बेहद अलग अवतार में नजर आ रही हैं। अक्सर सूट, साड़ी या वेस्टर्न आउटफिट में दिखने वाली ये एक्ट्रेस अब अचानक बुर्का पहने हुए दिखाई दी हैं। आम्रपाली दुबे को बुर्के में देख लोगों को काफी अचंभा हुआ। कुछ लोगों को तो ऐसा भी लगने लगा कि शायद एक्ट्रेस ने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया है। बुर्के में आम्रपाली को देख उनके धर्म बदलने की अफवाह भी फेल रही है। हालांकि, सच क्या है वो हम आपको बताने वाले हैं। आम्रपाली दुबे वैसे गोरखपुर की हैं और वो एक ब्राह्मण परिवार से आती हैं। वहीं, अब उन्होंने जो बुर्का पहना है उसके पीछे भी एक खास वजह है। एक्ट्रेस ने धर्म नहीं बदला है, बल्कि ये तो उनकी अपकमिंग फिल्म का लुक है। अब एक्ट्रेस ने अपनी आने वाली फिल्म का लुक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है। बुर्का पहने हुए वो बेहद अलग दिख रही हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी सूट में भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं।

एक्ट्रेस ने फिल्म के लिए मुस्लिम लड़की का अवतार लिया है। आम्रपाली दुबे का ये वायरल बुर्का लुक आपको उनकी फिल्म रोजा में देखने को मिलेगा। ये फिल्म कब रिलीज होगी अभी उसे लेकर तो कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन एक्ट्रेस इससे पहले भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर जानकारी दे चुकी हैं। इस बार बस एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया यूजर्स को कंफ्यूज कर गया और उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया कि आखिर चल क्या रहा है। वहीं, कुछ लोगों को एक्ट्रेस को बुर्के में देख निराशा भी हो रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts