Homeउत्तर प्रदेशMeerutBIG NEWS MEERUT: नकली घरेलू सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक...

BIG NEWS MEERUT: नकली घरेलू सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

-

– कब्जे से भारी मात्रा में नकली सामान बरामद।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और स्वाट टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई में नामचीन कंपनियों के लोगो लगाकर नकली घरेलू सामान तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में तैयार और अधबना सामान बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

Meerut News Video: नकली घरेलू सामान बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Video News || SHARDA EXPRESS

 

मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता के दौरान एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एसपी सिटी और सीओ ब्रह्मपुरी के आदेश पर टीम ने कार्रवाई करते हुए बरनावा निवासी इंतजार पुत्र मेहरबान हाल निवासी थाना बिनौली जनपद बागपत, को गिरफ्तार किया। आरोपी नामी कंपनियों के ब्रांड का दुरुपयोग कर मिक्सर, गैस स्टोव, प्रेशर कुकर समेत अन्य घरेलू उपकरण तैयार कर बाजार में बेचता था।

 

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 192 मिक्सर एलजी सुप्रीमो, 48 प्रेसर कुकर गोल्ड स्टार, 52 एलजी गैस स्टोव सूर्या, 195 कुकर पती हैंडल, 194 कुकर ढक्कन, 728 जूसर मिक्सर ग्राइंडर के स्टीकर, 805 एचपी ओके टेस्टेड स्टीकर, 560 किंग सूर्या एलपी गैस स्टोव सहित सैकड़ों की संख्या में अन्य सामान और पैकिंग सामग्री बरामद की। इसके अलावा एक ड्रिल मशीन और अन्य उपकरण भी कब्जे में लिए गए।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts