spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, November 2, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsकांग्रेस में गुटबाजी उभरी !

कांग्रेस में गुटबाजी उभरी !

-

  • सीडब्लूसी सदस्य शैलजा ने लगाया आरोप
  • लंबे समय से कुमारी शैलजा चुनाव प्रचार में जुटी हुई थीं.

एजेंसी, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस में खेमेबाजी खुलकर सामने आ गई है। सांसद और कांग्रेस वर्किग कमेटी की सदस्य कुमारी शैलजा फिलहाल कांग्रेस नेतृत्व से खफा हैं। शुक्रवार को सूत्रों ने बताया कि वह सिर्फ और सिर्फ भूपेंद्र हुड्डा वाले गुट को तवज्जो दिए जाने से नाखुश हैं। कुमारी शैलजा हफ्ते भर से हरियाणा में कांग्रेस के प्रचार अभियान में नजर नहीं आई हैं। उनसे जुड़े करीबी सूत्रों ने यह भी जानकारी दी कि ऐसा लग रहा है कि केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में चुनाव कराया जा रहा है, जबकि लंबे समय से कुमारी शैलजा चुनाव प्रचार में जुटी हुई थीं।

इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के सीनियर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में सीएम फेस को लेकर बड़ा बयान दिया और पार्टी में गुटबाजी के आरोपों को भी सिरे से खारिज कर दिया। कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे तो कहते हैं कि मुख्यमंत्री का चेहरा कोई नहीं होगा? हालांकि कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला भी दावेदार हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का इस पर जवाब आया कांग्रेस की पद्धति है। एमएलए बनेंगे, जिनका ओपीनियन जाना जाएगा। कांग्रेस हाईकमान उसके बाद फैसला लेगा। मैं भी दावेदार हूं, इसलिए तो चुनाव लड़ रहा हूं। हालांकि भूपेंद्र सिंह हुड्डा यह भी बोले कि दावेदार और भी हो सकते हैं। जरूरी नहीं है कि एमएलए ही मुख्यमंत्री बने। कांग्रेस में गुटबाजी से जुड़े सवाल पर कांग्रेस नेता ने बताया, गुटबाजी तो हमारे यहां नहीं है। 2500 आवेदकों में से 20 खड़े हो गए, जिनमें से दो-चार ही प्रमुख हैं। अब 20 रह गए हैं तो क्या ही फर्क पड़ता है।

आप बीजेपी को देखिए कि वहां क्या स्थिति है! अनिल विज साहब कुछ कह रहे हैं और राव इंद्रजीत कुछ और बोल रहे हैं।

आम चुनाव 2024 में पांच सीटें आईं तो इस बार क्या आस है? इस बारे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा मैं नंबर तो नहीं बताऊंगा। हालांकि भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनेगी। आज मान लो कोई नंबर कह दूंगा और कल कुछ और आंकड़ा आ जाए फिर? लोकसभा चुनाव 2024 कैसे जीत गए, पांच सीटें आई हैं। हमारे कार्यकर्ता मजबूत हैं। संगठन होता तो और मजबूती मिल जाती है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts