Thursday, October 16, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutस्काई शाट से बालक की फटी आंख

स्काई शाट से बालक की फटी आंख


शारदा न्यूज़, मेरठ। प्रह्लादनगर के 15 वर्षीय कन्हैया भोला पुत्र सुशील भोला की स्काई शाट से आंख फट गई है। गंभीर अवस्था में उसे एम्स दिल्ली रेफर किया गया है।

स्वजन ने बताया कि दीपावली की रात 9.30 बजे स्काई शाट छुड़ाते वक्त फट गया। बालक को पहले लोकप्रिय हास्पिटल और फिर सुभारती मेडिकल कालेज ले गए। गंभीर स्थिति पर एम्स के लिए रेफर किया गया है।

स्वजन ने बताया कि डाक्टरों ने आंख की रोशनी जाने का खतरा बताया है। बालक के बाईं आंख चोटिल हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments