HomePunjab Newsपंजाब में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार की मौत

पंजाब में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, चार की मौत

-

लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)। लंबी हलके के निकटवर्ती गांव सिंघेवाला-फुतूहीवाला के खेतों में मौजूद एक पटाखा फैक्ट्री में गत रात्रि देर रात भयंकर विस्फोट हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत और करीब 27 मजदूरों के गंभीर रूप से घायल होने की प्रारंभिक रिपोर्ट है। घायलों को बठिंडा एम्स भेजा गया है। विस्फोट में फैक्ट्री इमारत की दो मंजिलें पल भर में ताश के पत्तों की तरह मलबे में तब्दील हो गईं। यह दुर्घटना फैक्ट्री के पटाखा बनाने वाले यूनिट में रात्रि करीब 12:50 बजे घटित हुई। जबकि फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार की अंतर्गत होता था, ठेकेदार घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है। घटनास्थल पर कॉर्सेर कंपनी के बक्सों में तैयार पटाखे पड़े थे। इस बीच घटनास्थल से उक्त कंपनी के खाली बक्सों से भरा हरियाणा नंबर का एक छोटा हाथी भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकांश कर्मचारी उत्तर प्रदेश और बिहार के थे।

कारीगर अरुण सक्सेना ने बताया कि वह देर रात फैक्ट्री के सामने खुले आसमान के नीचे सो रहे थे। अचानक विस्फोट हुआ और कुछ ही पलों में पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी बुरी तरह घायल हो गए। लंबी के जसपाल सिंह ने बताया कि यह फैक्ट्री सिंघे वाला-फुतूहीवाला के तरसेम सिंह नामक व्यक्ति की है, जो मंजूरशुदा है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर पांच लोगों की मौत व करीब 27 लोग घायल हुए हैं।

मलबे के नीचे से तीन शव निकाले गए हैं। राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि चार की मौत की पुष्टि है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts