Homeउत्तर प्रदेशMeerutजनकल्याणकारी योजनाओं की लगाई प्रदर्शनी

जनकल्याणकारी योजनाओं की लगाई प्रदर्शनी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति’ के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश एवं नगर निगम मेरठ की ओर से केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन शहर विधानसभा के पंडित प्यारेलाल स्मारक में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेयर हरिकांत अहलूवालिया व भाजपा प्रत्याशी शहर विधानसभा कमल दत्त शर्मा रहे। मुख्य अतिथि हरिकांत अहलूवालिया व कमल दत्त शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।
महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने भारत सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई। इसके साथ ही कमल दत्त शर्मा ने सरकार द्वारा सुरक्षा व्यवस्था व जन कल्याणकारी योजनाओं की सभी को जानकारी दी और सभी लाभार्थियों को सम्मान पत्र देकर शुभकामनाएं बधाई दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज वर्मा, सनी गुप्ता, विवेक वाजपेई, पार्षद संदीप रेवड़ी, कुलदीप गुप्ता, विक्रम शर्मा, विकास मोहन गुप्ता, निखिल चपराना, सोनी वर्मा, शिवा भारती आदि रहे। संचालन नगर निगम के बाबू वैभव वार्ष्णेय ने किया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts