HomeCRIME NEWSअबीका होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

अबीका होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

-

दो गाड़ियां जलीं, इंडियन बैंक तक पहुंचीं लपटें, दिल्ली रोड पर लगा जाम


शारदा रिपोर्टर,मेरठ। अबीका होटल की पार्किंग में शनिवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और होटल तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पार्किंग में खड़ी ईआॅन और ब्रेजा कार भी आग की चपेट में आ गईं।
होटल में मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए थे, इसलिए कोई अंदर नहीं फंसा। करीब एक दर्जन दमकल गाड़ियों ने आधे से एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना परतापुर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित होटल में दोपहर 12 बजे हुई।
पार्किंग से शुरू हुई आग कुछ ही देर में होटल तक पहुंच गई। आग से होटल का सामान और पार्किंग में खड़ी दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। होटल से सटी इंडियन बैंक की शाखा तक भी आग की लपटें पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग को बैंक की तरफ फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाला। बैंक में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

आग की चपेट में आई ब्रेजा कार में सीएनजी सिलेंडर लगा था। आग बढ़ने पर बड़ा हादसा होने का खतरा था। सब इंस्पेक्टर नीरज बघेल ने समय रहते ब्रेजा में लगी आग को बुझा दिया। इससे उठॠ सिलेंडर तक आग पहुंचने से रोक दी गई।
आग की सूचना मिलते ही परतापुर, ब्रह्मपुरी, टीपीनगर और रेलवे रोड थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ

ब्रह्मपुरी और सीएफओ आरके सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
करीब एक दर्जन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आधे से एक घंटे तक आग बुझाने का काम किया। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद होटल और वाहनों को हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts