HomeEducation Newsकार्यपरिषद का सात छात्रों को शोध उपाधि देने का निर्णय

कार्यपरिषद का सात छात्रों को शोध उपाधि देने का निर्णय

-


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में सोमवार को कार्य परिषद की एक बैठक आहुत की गई जिसमें निम्नलिखित निर्णय लिए गए।

कार्य परिषद की 12 अक्टूबर के कार्यवृत की संपुष्टि की गई। 2 नवंबर की हुई वित समिति की बैठक के कार्यवृत की संपुष्टि की गई। एनीमल हाउस, जन्तु विज्ञान विभाग में एक पूर्णकालिक पशुचिकित्सक रखने का निर्णय लिया गया।

7 शोध छात्रों का शोध उपाधि प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पीएचडी शोध उपाधि के संबंध में निर्णय लिया गया कि पीएचडी का फाइनल वॉयवा सफलता पूर्वक संपन्न होने के बाद कुलपति द्वारा अनुमोदन करने के उपरांत शोधार्थी को उपाधि प्रदान करा दी जाएगी। शोधार्थी को अब कार्य परिषद की बैठक की प्रतीक्षा नहीं करनी पडेगी। यदि शोधार्थी को कहीं आवेदन करना है तो वह फाइनल वॉयवा के उपरांत शोध उपाधि प्राप्त कर आवेदन कर सकता है।

बैठक में कार्य परिषद के सदस्य प्रो. वाई विमला, प्रो. हरिभाऊ खांडेकर, प्रो. शैलेंद्र जयसवाल, कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा, वित्त अधिकारी रमेश चंद्र, प्रो. संजीव कुमार शर्मा, प्रो. दिनेश कुमार, प्रो. जितेंद्र ढाका, प्रो. एके चौबे, प्रो. राहुल कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. मुकेश जैन, डॉ. स्मृति दानी, डॉ. राजीव कुमार गुप्ता, डॉ. संगीता गुप्ता, प्रेस प्रवक्ता मितेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts