spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident NewsEtah Accident: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

Etah Accident: ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

-

– भतीजी की शादी के कार्ड बांटने जाते समय हादसा।

एटा। निधौली कलां थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सेथरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई।

 

 

मृतक की पहचान फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र स्थित करारा निवासी सुरेशचंद्र पुत्र नेत्रपाल के रूप में हुई है। वह अपनी भतीजी की शादी के कार्ड बांटने के लिए निधौली की ओर जा रहे थे। शादी 18 फरवरी को होनी थी।

राहगीरों ने सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को देखा और तत्काल निधौली कलां थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निधौली कलां धर्मेंद्र पवार ने बताया कि निधौली की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और जांच जारी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts