Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव आज से शुरू

भाजपा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव आज से शुरू

-

  • नामांकन के साथ ही होगी पत्रों की वापसी, सहमति से निर्वाचन का प्रयास

शारदा रिपोर्टर मेरठ। महानगर भाजपा मंडल अध्यक्षों के लिए चुनाव प्रक्रिया आज गुरुवार से शुरू हो गई है। सुबह से नामांकन स्थलों पर भाजपाई पहुंचे। गुटबाजी और आपसी मतभेदों की खाई को पाटने के लिए पार्टी ने इस बार नामांकन के साथ नाम वापसी कराने का तरीका निकाला है।

भाजपा संगठनात्मक चुनाव में इस बार नामांकन के साथ नाम वापसी के पत्र भी साथ जमा कराए जा रहे हैं। वरिष्ठ नेता नामांकन करने वालों को आपसी सहमति का पाठ पढ़ाते हुए नामांकन के साथ ही नाम वापसी का पत्र भी जमा कराते नजर आए। ताकि बात आगे न बढ़े। जब प्रत्याशी नामांकन पत्र लेने पहुंचे तो वहीं आपसी सहमति बन जाए। नामांकन वापसी भी वहीं के वहीं हो जाए और बात चुनाव में आगे तक न बढ़े। कुल मिलाकर बीजेपी अपने इस कदम के जरिए सहमति का संदेश प्रसारित करना चाहती है। इसके लिए आपसी मानमनौव्वल भी खूब हो रहा है। महानगर में आज आज से और देहात में शुक्रवार से मंडलों के चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।

पार्टी दरअसल गुटबाजी से दूर रहकर निर्विरोध निर्वाचन कराना चाहती है। ताकि कार्यकतार्ओं के मन में आपसी खटास कम से कम हो। इसलिए कार्यकतार्ओं को संदेश दिया गया है कि जब नामांकन पत्र लोगे वहीं बातचीत करके एकराय हो जाएं। नामांकन वापसी का पत्र भी साथ ही ले लें। वहीं अपना नामांकन भी रद्द करा दें। ताकि मतदान की स्थिति ही न बने। मतदान नहीं सहमति से अध्यक्ष बनाने का संदेश दिया जा रहा है।

16 में 10 मंडल अध्यक्ष बदले जाएंगे शहर में चार, कैंट में छह और दक्षिण छह मंडल हैं। 35 से 45 साल के उम्र के मंडल अध्यक्ष बनाए जाएंगे। एक बार के 45 साल के उम्र के मंडल अध्यक्ष बनाए जाएंगे। दो बार के अध्यक्ष रह चुके हटाए जाएंगे। एक महिला अनिवार्य रूप से किसी मंडल की अध्यक्ष बनाई जाएगी। इन समीकरण के कारण 16 में से 10 अध्यक्ष बदले जाने की बात कही जा रही है।

कैंट से लगभग पांच, शहर में एक और दक्षिण में कम से कम दो मंडल अध्यक्ष बदले जाएंगे। मेरठ महानगर के चुनाव अधिकारी सलील विश्नोई, सह चुनाव अधिकारी गजेंद्र शर्मा और राखी त्यागी ने पार्टी का निर्देश समझाया। चुनाव अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए चुनाव किट वितरित की गई। नामांकन पत्रों को जमा करने व पत्रों की जांच के लिए समय सारिणी भी दी गई है। नामांकन पत्र लेने की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। पूर्व पार्षद ललित नागदेव, नरेंद्र उपाध्याय, अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts