Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: अपार्टमेंट की मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, मचा हड़कंप

मेरठ: अपार्टमेंट की मंजिल से गिरकर बुजुर्ग की मौत, मचा हड़कंप

-

– गंगानगर मेन डिवाइडर रोड स्थित पिनाश अपार्टमेंट की घटना
– मृतक का बेटा है आईआईएमटी में टीचर


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र के पिनाश अपार्टमेंट की पहली मंजिल से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे का पिता का शव देखकर रोरोकर बुरा हाल हो गया। वहीं समाचार लिखे जानें तक पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया था।

सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे गंगानगर मेन डिवाइडर रोड स्थित पिनाश अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहने वाले महेंद्र नाथ उम्र 65 वर्ष अचानक अचानक नीचे आ गिरे। नीचे गिरते ही उनका सिर जमीन से टकराया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा मृतक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वहीं, चर्चा यह भी रही कि किसी ने उन्हें उपर से धक्का दिया है जिससे वह नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही मृतक का बेटा अपार्टमेंट के बराबर में ही स्थित आईआईएमटी विवि में फिजिकल ट्रेनर है। पिता की मौत की सूचना मिलते ही बेटा मौके पर पहुंचा और पिता के शव से लिपटकर विलाप करने लगा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts