Homeउत्तर प्रदेशMeerutनवनिर्मित मंदिर में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण

नवनिर्मित मंदिर में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण

-


मेरठ। किठौर कसबे में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने चामुंडा देवी मंदिर की नवनिर्मित दीवार पर लगी टाइल्स को पत्थर मारकर तोड़ दिया। जिसे लेकर तनाव बना हुआ है। थाना प्रभारी ने मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।

किठौर कसबे में बहुत पुराना चामुंडा देवी का मंदिर है। ग्रामीणों के अनुसार इस मंदिर को लेकर लोगों में भारी आस्था है और यहां पर विशेष मौकों पर दूर-दूर से श्रद्धालु आकर पूजा अर्चना करते हैं। इस मंदिर की पुरानी दीवार को तोड़कर नई दीवार का निर्माण कराने के बाद उस पर टाइल्स लगवाई जा रही हैं। रविवार रात कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर मारकर नवनिर्मित दीवार की टाइल्स को तोड़ दिया।

सुबह जब श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर गए तो उन्हें घटना का पता चला। जिससे उनमें रोष फैल गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांति किया। इस मामले में मंदिर कमेटी की तरफ से तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच हो रही है, शरारती तत्वों को शीघ्र पकड़कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts