Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ से रवाना हुई 35 लाख रुपये की विशाल कांवड़

मेरठ से रवाना हुई 35 लाख रुपये की विशाल कांवड़

-

  • श्रीराम मंदिर की आकृति वाली विशाल कांवड़ को देखने वालों का लगा हुआ तांता।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कावड़ यात्रा शुरू होने के बाद हर तरफ बोल बम बोले बम के उद्घोष लग रहे हैं। ऐसे में मेरठ के कांवरिया भी इसको लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे है। इसी के चलते क्रांतिधरा मेरठ की भूमि से 35 लाख की कांवड़ हरिद्वार के लिए रवाना हो रही है। जिसमें तकरीबन ढाई सौ लोग शामिल हैं।

 

 

इस कांवड़ का नाम ‘एक कांवड़ राम मंदिर के नाम’ रखा गया है। तस्वीरों में आप देखिए किस तरह से राम मंदिर का एक विशाल मॉडल बनाया गया है। जिसमें अयोध्या की तर्ज पर भगवान राम को भी विराजमान किया गया है। यानी क्रांतिधरा मेरठ का एक कमल ग्रुप अब भगवान राम के प्रतीक को लेकर अब हरिद्वार की ओर गंगाजल लेने के लिए निकल पड़ा है।

कावड़ के आयोजक गोपाल शर्मा की माने तो पूर्व में भी राम मंदिर के निर्माण से पहले यह लोग इसी तरह से कावड़ लेकर आए थे। जिन्होंने मन्नत मांगी थी कि, जैसे ही राम मंदिर का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद यह लोग जोड़ा पूरा करने के लिए दोबारा से कावड़ लेकर हरिद्वार जाएंगे और गंगाजल लेकर भोले बाबा का जलाभिषेक करेंगे।

बात अगर कांवड़ के खर्चे की करें, तो उस कावड़ को बनाने में तकरीबन 35 लख रुपए का खर्चा हुआ है। कांवड लेकर जा रहे शिवभक्तों का कहना है कि, भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। इसी को देखते हुए यह कांवड हरिद्वार प्रस्थान करेगी और वहां से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts