Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: ईद मिलादुन्नबी सबके प्यारे नबी हमारे की गूंजीं सदाएं, जगह-जगह निकाले...

Meerut: ईद मिलादुन्नबी सबके प्यारे नबी हमारे की गूंजीं सदाएं, जगह-जगह निकाले गए जुलूस

-

– शहर में सुबह से ही जगह-जगह निकाले गए जुलूस, घरों में हुई सजावट।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में शुक्रवार को शहर में जगह-जगह जुलूस निकाले गए और जलसे हुए। मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर मस्जिदों और घरों में सजावट की गई। तिरंगों के साथ निकले जुलूस में सबके प्यारे नबी हमारे की सदाएं गूंजीं। जुलूस पिछले 35 सालों की तरह इस साल भी लालकुर्ती में जोर-शोर से मनाया गया। जुलूसे मुहम्मदी लालकुर्ती मदरसा इस्लामी से शुरू होकर नेशनल इन्टर कालिज पर इसका समापन हुआ। टाल वाली मस्जिद लालकुर्ती में मुफ्ती रईस अहमद ने दस्तारबन्दी की।

वहीं, पूर्व मेम्बर छावनी परिषद मेरठ अजमल कमाल ने जुलूस में शामिल होने आये बच्चों और नौजवानों को टाल वाली मस्जिद से रवाना किया। जो मदरसा इस्लामी लालकुर्ती से जुलूस में शामिल होकर लालकुर्ती बाजार बेगमपुल होते हुए नेशनल इन्टर कालिज पर पहुंचे। जहां पर स्कूली बच्चों के कई मुकाबले हुए। जिसमे बच्चों को इनाम दिये गये।

इसमें टाल वाली मस्जिद के मुतवल्ली हाजी मौ० हामिद साबरी और कमेटी टाल वाली मस्जिद का विशेष योगदान रहा। इसमे विशेषकर मौलाना सद्दाम साहब, मौलाना परवाज, हाजी सैयद करामत अली, हाजी हिफाजत अली, अनीस अहमद, मौ० अकबर साबरी, आसिफ अली, अरहम साबरी, आदिल कुरैशी, शाहबेज, परवेज, सूफी अनीस, सरफराज, आमिर, नईम, हिशाम, अयान, सुबाहन और लाल कुर्ती के बुजुर्गों व नौजवानों ने बढ़-चढ़कर सरकारें दो आलम के इस कार्यकम मे शिरकत की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts