Homeउत्तर प्रदेशMeerutअंडे विक्रेता पर छुरी से हमला, घायल, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार,...

अंडे विक्रेता पर छुरी से हमला, घायल, एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार, पुलिस तलाश में जुटी

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मवाना में तहसील रोड पर अंडे की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक पर दो अज्ञात युवकों ने छुरी से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

 

 

घटना के समय घायल युवक ने मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख हमलावर भागने लगे। पीड़ित की पहचान मुहल्ला मुन्ना लाल निवासी उमर पुत्र तौफीक के रूप में हुई है। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। हालांकि, उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

मवाना थाना प्रभारी पूनम जादौन ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अंशुल है। पुलिस ने उसके कब्जे से हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पीड़ित के परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है और उसकी जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts