HomeAccident NewsMeerut Accident News: एनएच-58 पर कार का टायर फटा, चालक घायल

Meerut Accident News: एनएच-58 पर कार का टायर फटा, चालक घायल

-

– सिवाया टोल प्लाजा के पास टायर फटने से अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। मेरठ के दौराला टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह देहरादून से दिल्ली जा रही एक इनोवा कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में दिल्ली के सीलमपुर निवासी राहुल मामूली रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

सूचना मिलने पर दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी सुमन कुमार सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि कार की रफ्तार अधिक न होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

घटनास्थल पर मौजूद निखिल, नमन, वंश, प्रणव, अर्जुन, श्रीपाल, गौरव चौधरी और बॉबी जैसे स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि कार की गति तेज होती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु करा दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts