HomeTrendingधारदार हथियार से बुजुर्ग किसान की हत्या

धारदार हथियार से बुजुर्ग किसान की हत्या

-

खेत पर ट्यूबवेल पर सोते समय सिर पर किया वार, मौके पर तोड़ा दम


जालौन। गोहन थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा गांव में रविवार देर रात एक 75 वर्षीय किसान की हत्या कर दी गई। अज्ञात हमलावरों ने खेत पर बने ट्यूबवेल पर सो रहे किसान गिरिजाशंकर तिवारी के सिर पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान गिरिजाशंकर तिवारी (75 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह पिछले कई वर्षों से अपने खेत पर बने ट्यूबवेल पर ही रात में सोते थे। रविवार रात भी वह अपनी दिनचर्या के अनुसार खेत पर सोने गए थे।

देर रात अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया। हमलावरों ने उनके सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। सोमवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जब उन्होंने वृद्ध का शव खून से लथपथ पाया। सूचना मिलते ही गोहन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक अपने पीछे एक पुत्र राकेश तिवारी और एक विवाहित पुत्री छोड़ गए हैं। इस मामले में सीओ माधौगढ़ अम्बुज यादव ने बताया कि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ यादव के अनुसार, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अज्ञात हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts