Homeदेशकोयला माफियाओं पर ईडी ने की छापेमारी

कोयला माफियाओं पर ईडी ने की छापेमारी

-

– अधिकारियों पर कुत्ते छोड़े, आभूषण बरामद।

नई दिल्ली: प्रमुख कोयला कारोबारियों और कथित कोयला माफियाओं के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई चल रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड और पश्चिम बंगाल में 40 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी करते हुए एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया है। ईडी ने अपनी इस छापेमारी में भारी मात्रा में कैश और सोना चांदी भी बरामद किया है।

एजेंसी प्रमुख कोयला कारोबारियों और कथित कोयला माफियाओं को निशाना बना रही है। कोयला घोटाले के सिलसिले में पहले दिल्ली तलब किए गए एक प्रमुख कोयला कारोबारी नरेंद्र खड़का के साल्ट लेक स्थित एके ब्लॉक स्थित आवास पर तलाशी चल रही है। ईडी कोयला कारोबारियों और कोयला माफियाओं से जुड़े कई घरों और कार्यालयों पर एक साथ छापेमारी कर रही है।

रांची स्थित ईडी टीम ने झारखंड के 18 ठिकानों पर सर्च आॅपरेशन चलाया। ये कार्रवाई कोयला चोरी और तस्करी से जुड़े कई बड़े मामलों पर आधारित है। जिन मामलों में कार्रवाई हो रही है, उनमें अनिल गोयल, संजय उद्योग, एल.बी. सिंह और अमर मंडल से जुड़े केस शामिल हैं।

इन मामलों में भारी पैमाने पर कोयला चोरी और सरकारी राजस्व की सैकड़ों करोड़ रुपये की हानि की बात सामने आई है। इसके साथ ही ईडी की दूसरी टीम ने पश्चिम बंगाल के दुगार्पुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता जिलों में 24 ठिकानों पर छापेमारी की। ये कार्रवाई अवैध कोयला खनन, गैर-कानूनी परिवहन और कोयले के अवैध भंडारण के मामलों से जुड़ी है। जिन लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है, उनमें नरेंद्र खड़का, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कायल समेत कई अन्य नाम शामिल हैं। ईडी की इस संयुक्त कार्रवाई को कोयला माफिया नेटवर्क पर बड़ी चोट माना जा रहा है। जांच एजेंसी के अनुसार, आने वाले दिनों में इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

अधिकारियों पर छोड़े कुत्ते

ईडी के अफसरों को घर में घुसने से रोकने के लिए एलबी सिंह ने अपने पालतू कुत्तों को खोल दिया था। कुत्ते एलबी सिंह के आवासीय परिसर में घूम रहे थे और ईडी के अफसरों को घर में घुसने से रोके हुए थे। अधिकारी जैसे ही घर के अंदर जाने की कोशिश करते कुत्ते भौंकना शुरू कर देते। हालांकि बाद में अधिकारी घर के अंदर जाने में सफल रहे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts