HomeAccident Newsजानकीपुरम में तड़के सुबह लगी आग

जानकीपुरम में तड़के सुबह लगी आग

-

हवा में दगने लगे पटाखे, आतिशबाजी से डरे लोग, गद्दे की दुकान भी जली


लखनऊ। जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-3 में तड़के सुबह आग लग गई। खाली प्लॉट पर गद्दे और पटाखे की दुकान पर आग लगने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहुंची। देर रात करीब साढ़े तीन बजे आग लगने के बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हवा में पटाखें जलने से आतिशबाजी होती रही। इससे रात के समय लोग डर गए।

भवानी चौराहे से चंद्रिका टावर्स वाली सड़क पर नोट बुक के सामने दुकान पर आग लगने के बाद आग की तेज लपट उठने लगी। इस बीच कई पटाखे आसपास के घरों की तरफ भी जलने लगे। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक खाली प्लॉट और सामने फुटपाथ पर सब्जी, पटाखे और गद्दे की दुकान थी। यहीं पर आग लगी थी। मौके पर 2 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर आग को बुझाया।

जानकीपुरम विस्तार संयुक्त कल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडेय ने कहा कि भवानी बाजार से लेकर चंद्रिका टावर के दोनो ओर के फुटपाथ व खाली प्लाट में अवैध तरीके से लोगों का कब्जा है। लोग उन्हे बिजली पानी की सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं। रिहायशी क्षेत्र में अवैध कब्जे ने लोगों को परेशान कर रखा है। किसी भी जनप्रतिनिधि के द्वारा विस्तार के अवैध अतिक्रमण व अवैध कब्जे को नहीं हटवाया जा रहा है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts