Home उत्तर प्रदेश Meerut मेरठ के राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने, पढ़िए पूरी खबर

मेरठ के राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने, पढ़िए पूरी खबर

0

मेरठ के राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेई भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने

Dr. Laxmikant Bajpai of Meerut became National Vice President of BJP


शारदा न्यूज़, संवाददाता ।


 

  • सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने।

  • पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुनील बंसल को भी राष्ट्रीय महामंत्री बनाया।

  • भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेई पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी की लिस्ट।

 

 मेरठ से राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेई को भाजपा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। बता दें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों की घोषणा करते हुए लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री, 1 राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय सचिव सहित कोषाध्यक्ष और सह कोषाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है।

 

मेरठ से पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। आपको बता दें लक्ष्मीकांत वाजपेयी मेरठ शहर सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक रहे हैं। 2014 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव में चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी में भी अहम पद पर रहे हैं। ब्राहमण चेहरा होने के नाते पिछले दिनों से डॉ. लक्ष्मीकांत का नाम मंत्रीमंडल विस्तार में चल रहा था। माना जा रहा था कि मंत्रीमंडल विस्तार के समय भाजपा डॉ. लक्ष्मीकांत को मंत्रीमंडल में स्थान दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here