spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutदहेज हत्या का मामला, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी...

दहेज हत्या का मामला, पीड़ित परिवार ने एसएसपी से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

-

  • दहेज हत्या के मामले में कार्यवाही न होने पर पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र के गांव असीलपुर में 17 अगस्त को दहेज की डिमांड पूरी न होने के चलते पति ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर महिला की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, हत्या के बाकी आरोपी फरार चल रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही, इसी को लेकर गुरुवार को पीड़ित परिवार ने एसएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई है।

बिजनौर के चांदपुर की रहने वाली तबस्सुम की शादी 6 साल पहले किठौर थाना क्षेत्र के गांव असीलपुर के रहने वाले सदाकत के साथ हुई थी। दहेज कम लाने के चलते 17 अगस्त को सदाकत ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर तबस्सुम की हत्या कर दी थी मामले की जानकारी मिलने पर तबस्सुम के परिवार वाले मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कायम कर दिया था।

बृहस्पतिवार को तबस्सुम का भाई तस्लीम दर्जनों लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और थाना पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़ित परिवार को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts