Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेडिकल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

मेडिकल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

-


शारदा न्यूज, मेरठ। गुरुवार को एल एल आर एम मेडिकल कॉलेज में दिवाली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डा. वीडी पाण्डेय ने बताया कि लाला लाजपतराय स्मारक मेडिकल कालेज के प्रांगण में अतिथियों, संकाय सदस्यों व उनके परिवारजनों ने दीपावली मिलन समारोह मनाया। कार्यक्रम की आयोजक समिती स्टाफ क्लब के अध्यक्ष डा. सुभाष दहिया ने वर्तमान तथा सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों व संकाय सदस्यों आदि को परिवार सहित आमंत्रित किया। कार्यक्रम में पद्म श्री डा. उषा शर्मा, डा. डीके शर्मा, डा. एसके गर्ग आदि उपस्थित रहे।

डा सुभाष दहिया ने बताया कि संकाय सदस्यों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति दी साथ ही नृत्य, गायन तथा वाद्ययंत्रों से प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। डा. धीराज राज ने गाना गाया तथा डा. वीडी पाण्डेय ने कविता पाठ किया। डा. गौरव गुप्ता के नेतृत्व में हाऊजी गेम खेल का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को दीये एवं रंगोली बनाने का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्य डा. आरसी गुप्ता ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा दीपावली को दियों से मानने के लिए कहा। किसी भी तरह के पटाखों का प्रयोग ना करते हुए वातावरण को ध्वनि एवं वायु प्रदुषण से बचाने की अपील की।

आयोजक समिती के डा. सुभाष दहिया, डा. नवरतन गुप्ता, डा. तरूण पाल व डा. अंशु सिंह को सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी। डा. गुप्ता ने आम जनता से अपील की कि इस दीपावली को हरित दीपावली बनाते हुए हम सभी को कम से कम एक पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य व उनके परिवारजन उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts