HomeCRIME NEWSमेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शादी में डांस को लेकर हुआ...

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में शादी में डांस को लेकर हुआ विवाद, युवक को गोली मारी

-

– पुलिस से शिकायत पर हमला, घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। घटना समर गार्डन इलाके की है।

एक बारात में शौकीन नाम का युवक डीजे पर डांस कर रहा था। इस दौरान स्थानीय दबंगों से उसका विवाद हो गया। शौकीन ने इस मामले की शिकायत थाना पुलिस से कर दी। इससे नाराज होकर बुधवार रात को करीब आधा दर्जन दबंगों ने शौकीन के घर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ मारपीट की। उनके कपड़े फाड़ दिए और खींचने का प्रयास किया।

विरोध करने पर दबंगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली शौकीन के पैर में लग गई। घायल शौकीन को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी दबंगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts