Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेशगाड़ी के किराए को लेकर विवाद, धरी रह गईं शादी की तैयारियां

गाड़ी के किराए को लेकर विवाद, धरी रह गईं शादी की तैयारियां

-

  • गाड़ी के किराए को लेकर टूट गया रिश्ता
  • लखनऊ से नहीं आई दुल्हन, धरी रह गईं शादी की तैयारियां।

शाहजहांपुर। खुटार में गाड़ी के किराये को लेकर दूल्हा और दुल्हन के परिजनों के बीच हुए विवाद के बाद रिश्ता टूट गया। सोमवार रात को खुटार के ही एक मैरिज लॉन में शादी होनी थी लेकिन दुल्हन के नहीं आने से तैयारियां धरी रह गईं।

खुटार के एक व्यक्ति ने अपने बेटे का रिश्ता लखनऊ से तय किया था। सोमवार रात को शादी होनी थी। इसके लिए सोमवार को दिन में दुल्हन के परिजनों ने गाड़ी से दहेज का सामान खुटार भेज दिया। गाड़ी सामान लेकर खुटार पहुंची तो दुल्हन की मां ने दूल्हे के पिता को फोन करके गाड़ी का किराया देने की बात कही। इस पर दूल्हे के पिता ने किराया देने से मना कर दिया।

इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में फोन पर कहासुनी हो गई। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग खुटार पहुंचे और शादी से मना कर दिया। दोपहर बाद मामला थाने पहुंच गया और दोनों पक्षों में पंचायत शुरू हो गई। कई घंटे की पंचायत के बाद भी दुल्हन पक्ष शादी को तैयार नहीं हुआ और लखनऊ से दुल्हन भी नहीं आई। रात दस बजे के बाद दोनों पक्ष थाने से चले और किसी ने भी मामले की तहरीर पुलिस को नहीं दी।

थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी लेकिन बात नहीं बन सकी। दुल्हन पक्ष के लोग लखनऊ में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की बात कह रहे थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts