Wednesday, October 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutसख्ती के बावजूद सड़क पर हुई ईद की नमाज

सख्ती के बावजूद सड़क पर हुई ईद की नमाज


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। गुरुवार सुबह ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट था लेकिन जैसे ही ईद का समय हुआ तो शाही ईदगाह हाउसफुल होते ही नमाजी सड़क तक आ गए। भीड़ के आगे पुलिस प्रशासन भी बेबस नजर आया। लोगों ने सड़क पर नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

 

 

ईदगाह के बाहर लोगों ने नमाज पढ़ना शुरू कर दी। पुलिस ने रोका तो नमाजियों ने नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बेरिकेडिंग भी लगाई तो पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान अल्लाह हू अकबर के नारे भी लगाए गए।
वहीं मेरठ में एक तरफ लोग सड़क पर नमाज अदा करते रहे तो वहीं प्रशासन बेबस नजर आया। हालांकि सड़क के दोनों ओर बैरियर लगाए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments