Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: हत्या के मामले मे कार्यवाही न होने पर किया प्रदर्शन

मेरठ: हत्या के मामले मे कार्यवाही न होने पर किया प्रदर्शन

-


शारदा रिपोर्टर , मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र स्थित गगन कुंज कॉलोनी के रहने वाले युवक की हत्या के मामले में कार्यवाही न होने पर दर्जनों लोगों ने मंगलवार को एसएसपी आॅफिस पर प्रदर्शन कर दिया। पीड़ित लोगों का आरोप था कि आरोपी को नामजद करने के बाद भी पुलिस आरोपी पर कार्यवाही नही कर रही है। पीड़ित लोगों ने मामले की शिकयत अधिकारियों से कर कार्यवाही की मांग की है।

गंगन कुंज के रहने वाले रिटायर्ड फौजी रामवीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे रजत नायक का 11 सितम्बर को संगदिग्ध अवस्था में शव मिला था पुलिस के द्वारा जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने शव की पहचान रजत के रूप में की थी। आरोप है कि रजत को कॉलोनी का ही रहने वाला वंश अपने साथ ले गया था। पीड़ित परिवार का कहना है कि रजत के पैरों में जो चप्पल मौजूद थी, वह उसकी नहीं थी। परिवार के लोगों को उसकी हत्या का शक हुआ और उन्होंने वंश, अभिषेक और तुषार के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है।

रामवीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे रजत का पास की ही रहने वाली मनीषा नाम की युवती से प्रेम चल रहा था। इसी को लेकर आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या कर दी। मंगलवार को रामवीर सिंह दर्जनों लोगों के साथ एसएसपी आॅफिस पहुंच गया और प्रदर्शन कर दिया मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों में पीड़ित लोगों को मामले की जांच कर कर न्याय का भरोसा दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts