Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut: ईरान में फंसे परिजनों को भारत लाने की मांग

Meerut: ईरान में फंसे परिजनों को भारत लाने की मांग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। ईरान और इजराइल में हो रहे युद्ध के कारण ईरान में फंसे हुए भारतीय नागरिको को वापिस भारत लाने की मांग को लेकर किठौर के दर्जनों क्षेत्रवासी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपा।

ज्ञापन सौंप रहे क्षेत्रवासियों ने बताया कि ईरान और इजराइल में हो रहे भीषण युद्ध के कारण भारत के काफी नागरिक ईरान में फंसे हुए हैं। जिनकी जान को खतरा बना हुआ है। इस कारण भारत के प्रधानमंत्री से निवेदन है कि ईरान की सरकार से सम्पर्क कर भारत के नागरिकों को वापस लाने का प्रयास किया जाये। जिससे कि भारत के सभी नागरिक जो ईरान में फंसे हुए हैं। उन्हें भारत सुरक्षित लगाया जाये।

ज्ञापन दे रहे ग्राम ईसापुर के एडवोकेट सैय्यद मौ. जामिन ने बताया कि उनके भाई सैय्यद मौ. आलिम और उनकी पत्नी ऐलिया बतूल तथा मामा सैय्यद सफदर रजा 22 मई को ईरान जियारत करने के लिये गये थे। उन्हें 13 जून को वापस भारत लौटना था। लेकिन इसी बीच इजराइल और ईरान में युद्ध प्रारम्भ हो गया और उनकी फ्लाइट कैंसिल हो गयी। इस कारण भारत सरकार व भारत के प्रधानमंत्री से निवेदन है कि ईरान में फंसे हुए सभी नागरिको को सुरक्षित भारत लाने की व्यवस्था की जाये।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts