HomeTrendingकर्ज से परेशान आलू व्यापारी ने की आत्महत्या

कर्ज से परेशान आलू व्यापारी ने की आत्महत्या

-

आलू का दाम गिरने से हुआ 22 लाख का घाटा, उधार लेकर की थी खेती


हाथरस। शुक्रवार रात एक आलू व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। उसका शव नलकूप के पास पेड़ से लटका मिला। सुबह 5:30 बजे ग्रामीणों ने शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।
मृतक के पास 16 बीघा खेत है। उसने इस बार 10 बीघे में आलू की खेती की थी। उसने किसानों से 500 से 600 रुपए प्रति दर से लगभग ढाई से तीन हजार कट्टे आलू खरीदे थे। बाजार में दाम गिरने के कारण उसे करीब 20 से 22 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

 

पिता का कहना है कि इसी नुकसान की वजह से बेटे ने आत्महत्या की है। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पूरा मामला सहपऊ के नगला रमजू गांव का है।

सहपऊ के नगला रमजू गांव में मूलचंद (60) खेती करते हैं। मूलचंद के परिवार में दो बेटे और एक बेटी थी, जिसकी शादी हो चुकी है। बड़े बेटे विष्णु का विवाह करीब आठ वर्ष पूर्व 28 वर्षीय सपना के साथ हुआ था। सपना मूल रूप से मथुरा जनपद के थाना राया क्षेत्र स्थित कसेरा गांव की निवासी हैं। उनके दो बच्चे हैं। शादी के बाद से विष्णु अपने संयुक्त परिवार के साथ रह रहा था। विष्णु गांव में पिता के साथ खेती करते थे। खेती के साथ-साथ विष्णु ने पहली बार बड़े स्तर पर आलू का कारोबार शुरू किया था।

शुक्रवार को वह रोजाना की तरह अपने घर से खेत की तरफ गया हुआ था। काफी रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों को लगा कि वह उधर ही सो गया है। सुबह 5:30 बजे ग्रामीणों ने मृतक को नलकूप के पास पेड़ से लटका हुआ पाया। ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

पिता मूलचंद ने बताया कि उसने किसानों से 500 से 600 रुपए प्रति कट्टा की दर से करीब ढाई से तीन हजार कट्टे आलू खरीदे थे। बाजार में आलू के दाम गिर जाने से उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाने की आशंका थी।

उसे लगभग 20 से 22 लाख रुपए तक के नुकसान का अंदेशा था, जिससे वह काफी तनाव में रहने लगा था। जिन किसानों से विष्णु ने उधार पर आलू खरीदा था, वे लगातार भुगतान के लिए उस पर दबाव बना रहे थे। आर्थिक तंगी और बढ़ते कर्ज के बोझ से वह मानसिक रूप से परेशान था।

इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों के संबंध में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोतवाली में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts