HomeAccident Newsवेनेजुएला भूकंप में मौत का आंकड़ा 235 हुआ

वेनेजुएला भूकंप में मौत का आंकड़ा 235 हुआ

-

मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी


काराकस। वेनेजुएला में भूकंप के बाद मौत का आंकड़ा 235 पहुंच गया है। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू आॅपरेशन और मलबे हटाने का काम जारी है। रिक्टर पैमाने पर 7 से अधिक तीव्रता वाला ये भूकंप 120 से अधिक वर्षों के बाद आया है। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

करीब 28 साल पहले वर्ष 1999 में वेनेजुएला भूस्खलन से प्रभावित हुआ था। हजारों लोगों की मौत के कारण इसे देश की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जाता है। इस भूकंप के बाद डोमिनिकन गणराज्य की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में सबसे पहले पहुंची। हालांकि, देश के माहौल को देखते हुए चुनौतियां अधिक गंभीर हैं और कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज के लिए ये किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं। वेनेजुएला में भूकंप के 30 घंटे से भी अधिक बीत चुके हैं। रेस्क्यू आपरेशन जारी है। भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा 235 तक पहुंच गया है। स्थानीय राहत और बचाव कार्य एजेंसियां भूकंप प्रभावित इलाकों में मलबे हटाने का काम कर रही हैं। रेस्क्यू आॅपरेशन में लगे अधिकारियों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक हताहतों की संख्या हजारों में है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल का एलान कर दिया है। भारत, अमेरिका और फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों ने वेनेजुएला की तरफ मदद के हाथ बढ़ाए हैं।

वेनेजुएला में भूकंप के बाद आ रही सूचनाओं के मुताबिक 4300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। ब्राजील के अमेजन तक दहशत देखी जा रही है। इस इलाके में भी अधिकांश इमारतों को खाली कराया गया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास और तटीय क्षेत्र ला गुआइरा सर्वाधिक प्रभावित है। इन इलाकों में जमींदोज हुई इमारतों के मलबों में जीवित लोगों की तलाश जारी है। सामने आ रही विचलित करने वाली तस्वीरों में खून से लथपथ घायल बच्चे और पालतू पशुओं को भी देखा जा सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts