Homemausamदिन और रात का तापमान बना हुआ है स्थिर

दिन और रात का तापमान बना हुआ है स्थिर

-

मेरठ– दिन व रात का तापमान स्थिर बना हुआ है। दोपहर में गर्मी का असर बना हुआ है, जबकि सुबह व रात में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अभी दो-तीन दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं है।

इन दिनों मौसम में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है। दिन में जहां गर्मी का अहसास अभी भी बना हुआ है, वहीं शाम होने के साथ ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाती हैं। रात गहराने के साथ ही ठंडक महसूस होना शुरू हो जाती है। सुबह चार बजे घूमने जाने वाले लोगों की मानें तो उस वक्त अब ठंडक का अहसास होने लगा है।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन व रात का तापमान अभी स्थिर रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को शहर का एक्यूआई स्तर 169 दर्ज किया गया। जयभीमनगर में 153, गंगानगर में 158, पल्लवपुरम में 196, दिल्ली रोड पर 220, बेगमपुल पर 198 एक्यूआई दर्ज किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts