Homeउत्तर प्रदेशMeerutसांसद अरूण गोविल से मेरठ में रामायण सर्किट स्थापित करने की मांग...

सांसद अरूण गोविल से मेरठ में रामायण सर्किट स्थापित करने की मांग की

-

मेरठ- पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब निदेशक पीयूष गोयल आज मेरठ में रामायण सर्किट हाउस बनाने को लेकर सांसद अरूण गोविल से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया पौराणिक कथाओं के अनुसार मेरठ शहर रामायण काल से जुड़ा हुआ है मेरठ में महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली गंगोल तीर्थ स्थित है।  रावण की ससुराल बिल्वेश्वर मंदिर जहां रावण की पत्नी मंदोदरी भगवान शिव की पूजा किया करती थी वह भी मेरण में स्थित है। साल 1857 की क्रांति की चिंगारी मेरठ से उठी थी। इसलिए मेरठ का ऐतिहासिक महत्व भी है इसी कारण मेरठ शहर में रामायण सर्किट स्थापित करने की आवश्यकता है। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी सांसद जी को दी, उन्होंने संस्था के कार्यो की मुक्त कंठ से सराहना की एवं संस्था को सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts