Homeउत्तर प्रदेशMoradabadCyber crime: व्यापारी से साढ़े सात लाख रुपए की ठगी, केस दर्ज

Cyber crime: व्यापारी से साढ़े सात लाख रुपए की ठगी, केस दर्ज

-

– डिफेंस कैंटीन में सामान सप्लाई का झांसा देकर रुपए लिए।

मुरादाबाद। एक व्यापारी से साइबर ठगों ने 7.43 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने डिफेंस कैंटीन में सामान सप्लाई करवाने का झांसा देकर इस वारदात को अंजाम दिया। ठगी के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। पुलिस ने व्यापारी के बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार का है। पीड़ित शुभम अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता घरेलू उपयोग के सामान के थोक विक्रेता हैं। लगभग दो महीने पहले उनके पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को डिफेंस कैंटीन से जुड़ा बताया और व्यापारी को कैंटीन में उनका सामान सप्लाई करवाने का प्रलोभन दिया।

आरोपी ने रजिस्ट्रेशन और अन्य शुल्कों के नाम पर व्यापारी से अलग-अलग बैंक खातों में कुल 7.43 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने अपना मोबाइल बंद कर लिया, जिससे पीड़ित का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर सेल से संपर्क किया।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मझोला थाना पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts