Homeउत्तर प्रदेशHAPURज्येष्ठ पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

-

– दिल्ली-हरियाणा समेत कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी।

हापुड़। ज्येष्ठ पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। मंगलवार की मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। बुधवार तड़के 4 बजे से गंगा घाट पर भक्तों की भीड़ जमा होने लगी। लाखों श्रद्धालु ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। जबकि पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध भी किए गए।

दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। घाट पर ‘हर-हर गंगे’ के जयकारे गूंजते रहे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने कर्मकांडी पंडितों से भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। इस वर्ष की गर्मी से परेशान श्रद्धालुओं ने बारिश के लिए विशेष प्रार्थना की।

तीर्थ नगरी के मंदिरों में भक्तों ने अपने इष्ट देवों के दर्शन किए। कई लोगों ने गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन, वस्त्र और अन्य सामान बांटा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह ठंडे पानी और शरबत की व्यवस्था की गई। कुछ श्रद्धालुओं ने अपने साथ लाए फल, मिठाई और कपड़े भी बांटे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया। दोपहर तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts