HomeAccident NewsBulandshahr Accident: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Bulandshahr Accident: कार और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

-

बुलंदशहर। अनूपशहर-संभल रोड पर मौलनपुर गांव के मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में अनूपशहर निवासी एक बुग्गी चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहल्ला दिल्ली गेट नई बस्ती अनूपशहर निवासी जाहिद गाजी के रूप में हुई है। जाहिद अपनी पत्नी और दो छोटे बेटों को ससुराल सरतारपुर (जिला संभल) छोड़कर वापस लौट रहे थे। हादसा तब हुआ जब मौलनपुर गांव के मोड़ पर अनूपशहर की तरफ से आ रही कार से उनकी मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर हो गई।

राहगीरों ने तुरंत संभल पुलिस की टी पॉइंट चौकी को सूचना दी। पुलिस ने घायल जाहिद को सरकारी अस्पताल राजपुरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई वाहिद गाजी ने बताया कि जाहिद कल देर शाम ही ससुराल से लौटे थे। वह बुग्गी चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके दो छोटे बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts