Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ में बार एसोसिएशन की मतगणना शुरू

मेरठ में बार एसोसिएशन की मतगणना शुरू

-

3246 अधिवक्ताओं ने किया मत का प्रयोग, 21 पदों के लिए 40 प्रत्याशी मैदान में

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बार एसोसिएशन की 2026- 27 के कार्यकारिणी चुनाव मंगलवार को संपन्न होने के बाद आज मतगणनना शुरू हो गई है। सुबह नौ बजे से शुरू हुई मतगणना नतीजे आने तक जारी रहेगी। जिसके लिए सुबह से ही कचहरी परिसर में अधिवक्ता एकत्र हो गए हैं।

 

 

मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र के बाहर स्क्रीन भी लगाई गई है, जिसके माध्यम से सभी अधिवक्ता बाहर बैठ कर ही मतगणना देख सकेंगे। इसके साथ ही पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी।

मेरठ बार एसोसिएशन में कुल 4268मतदाताओं में से 3246 अधिवक्ताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। इसके बाद आज इनकी मतगणना शुरू हो गई है। 21 पदो के लिए हो रहे चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया था।

मेरठ बार की प्रबंध समिति में अध्यक्ष और महामंत्री समेत कुल नौ पदाधिकारी होते हैं। छह वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा छह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य हैं। प्रबंध समिति में कुल 21 पदों पर चुनाव होता है। एक पैनल के 21 तथा दूसरे पैनल के 19 समेत कुल 40 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts