Homeउत्तर प्रदेशMeerutठेके पर सफाई करवा रहे निगम के सफाईकर्मी, एक साल पुरानी वीडियो...

ठेके पर सफाई करवा रहे निगम के सफाईकर्मी, एक साल पुरानी वीडियो वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नगर निगम के कर्मचारियों और पार्षदों के में चल रही तनानती के बीच मेरठ नगर निगम के व्हाट्सएप ग्रुप पर एक साल पुरानी वीडियो शेयर करके माहौल बदलने की कोशिश की गई। ये वीडियो नगर निगम के बाबू राजेश ने शेयर की और कुछ ही देर में ये वीडियो वायरल होती चली गई।

इस वीडियो में वार्ड 22 से पार्षद मदनलाल कैमरे के सामने सफाई कर्मचारियों की परेड करा रहे हैं और पोल खोल रहें हैं कि वार्ड में तैनात कई सफाई कर्मचारियों ने अपनी जगह पांच हजार रुपए में ठेके पर कर्मचारी रखे हुए हैं और वार्ड की बजाय खुद कहीं और काम कर रहें हैं। किस कर्मचारी ने किसे काम पर रखा है ये खुद कर्मचारी कैमरे के सामने बोल रहें हैं। ये वीडियो एक साल पुरानी है। नगर निगम की पोल खोलती ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

नगर निगम के जिस बाबू राजेश ने मेरठ नगर निगम के व्हाट्सएप ग्रुप पर ये एक साल पुरानी वीडियो शेयर की है वो राजेश बाबू प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह के बेहद खास हैं। नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने ये वीडियो एक साल पुरानी बताते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

उनका कहना है मेरठ नगर में अभी बड़ी घटना हुई और ऐसे माहौल में इस पुरानी वीडियो को बाबू राजेश का शेयर करना कई सवाल खड़े कर रहा है। वीडियो की जांच के बाद कड़ी कार्यवाही करने की नगरायुक्त ने बात कही है। वहीं पार्षद मदनलाल ने भी लिखकर दे दिया है कि वीडियो एक साल पुराना है अभी का नहीं है। यानि साफ है कि नगर निगम में सबकुछ ठीक नहींचल रहा है। आइए आपको पूरी वीडियो दिखाते है कि आॅन कैमरा कैसे पार्षद मदनलाल सफाई कर्मचारियों की परेड करा रहें हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts