Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मधु गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा

मेरठ: मधु गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा

-

– पर्ची न मिलने पर विरोध, मालिक ने 9 बजे के बाद आने को था कहा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मंगलवार को कंकरखेड़ा के खिर्वा रोड स्थित मधु गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने पर्ची न मिलने को लेकर हंगामा किया। सुबह से ही एजेंसी के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा थी, जो पर्ची लेने के लिए इंतजार कर रहे थे।

 

 

कंकरखेड़ा के दांतल गांव निवासी ब्रह्पाल ने बताया कि वे सुबह से ही पर्ची के लिए कतार में खड़े थे, लेकिन उन्हें पर्ची नहीं दी जा रही थी। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी के अंदर बैठा कर्मचारी केवल होम डिलीवरी वाले ग्राहकों की पर्ची काट रहा था, जिससे अन्य उपभोक्ताओं में आक्रोश फैल गया।

कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी शिकायत की कि उन्हें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। डिफेंस कॉलोनी के सामने सैनिक कॉलोनी निवासी सब्जी विक्रेता चीनू ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से गोदाम के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी में केवल बीस सिलेंडर ही दिखते हैं, जबकि गोदाम के बाहर हमेशा भीड़ लगी रहती है।

इस संबंध में मधु गैस एजेंसी की मालिक निशा शर्मा ने स्पष्ट किया कि एजेंसी सुबह 9 बजे खुलती है। उन्होंने उपभोक्ताओं से 9 बजे के बाद पर्ची लेने आने का आग्रह किया और कहा कि समय पर आने पर ही काम होगा, सुबह जल्दी आकर खड़े होने से कोई फायदा नहीं होगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts