Homeउत्तर प्रदेशMeerutमंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे डॉ. सोमेंद्र तोमर

मंत्री बनने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे डॉ. सोमेंद्र तोमर

-

– 40 डिग्री टेम्प्रेचर में पैदल निकले, काफिले में दिखा थप्पड़ कांड का आरोपी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद स्वतंत्र प्रभार मंत्री बने दक्षिण विधानसभा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर मंगलवार को पहली बार मेरठ पहुंचे। नमो भारत ट्रेन से पहुंचे मंत्री के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकतार्ओं की भारी भीड़ अंडरग्राउंड स्टेशन पर जुटी। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया।

 

 

स्टेशन से निकलने के बाद डॉ. तोमर शहीद स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह पैदल ही ओघड़नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। रास्तेभर भाजपा कार्यकतार्ओं ने जगह-जगह फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया।

भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकतार्ओं का उत्साह कम नहीं दिखा। करीब 40 डिग्री तापमान में बड़ी संख्या में समर्थक पैदल मार्च में शामिल रहे। कई कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी करते नजर आए।

मंत्री के काफिले में सबसे आगे थप्पड़ कांड का मुख्य आरोपी विकुल चपराना दिखाई दिया। विकुल चपराना वही युवक है, जिसका दिवाली के दौरान मेरठ में एक कपड़ा कारोबारी को सरेआम गाली देने और सड़क पर नाक रगड़वाकर माफी मंगवाने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह कारोबारी से कहता सुनाई दिया था कि ‘मंत्री सोमेंद्र तोमर तेरा बाप है’।

 

 

डॉ. सोमेंद्र तोमर कार्यकर्ताओं के साथ औघड़नाथ मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने जलाभिषेक किया। इसके साथ ही उन्होंने औघड़नाथ मंदिर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजली भी अर्पित की। यहां से उनका काफिला बेगमपुल होता हुआ पैदल ही सर्किट हाऊस पहुंचा। जहां उन्होंने कार्यकतार्ओं के साथ बैठक की।

 

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts