HomeDelhi Newsदिल्ली सीएम के खिलाफ उतरेंगी कांग्रेसी अलका लांबा

दिल्ली सीएम के खिलाफ उतरेंगी कांग्रेसी अलका लांबा

-



एजेंसी, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने कालकाजी विधानसभा सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ अलका लांबा को चुनाव में उतारा है। कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 51-कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अलका लांबा की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। अअढ की पूर्व नेता अलका लांबा फिलहाल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष हैं।

अलका लांबा वर्ष 2015 में अअढ के टिकट पर चांदनी चौक से निर्वाचित हुईं थींं। अलका लांबा ने 2015 के विधानसभा चुनाव में अअढ के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए इखढ उम्मीदवार सुमन गुप्ता को 18 हजार से अधिक वोटों से हराया था। अअढ नेतृत्व से मतभेद के बाद उन्होंने 2019 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद अलका लांबा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

अलका लांबा ने 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक सीट से चुनाव लड़ा था, लेकनि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रहलाद सिंह साहनी ने यह सीट जीती थी। इस चुनाव में अलका लांबा तीसरे स्थान पर रहीं थी। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अगले सप्ताह कार्यक्रमों की घोषणा हो सकती है और वोटिंग अगले महीने होने की संभावना है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts