HomeCRIME NEWSदिल्ली में कांग्रेस महिला सांसद के साथ लूट

दिल्ली में कांग्रेस महिला सांसद के साथ लूट

-

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मयिलादुथुरै लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद आर. सुधा के साथ आज सुबह दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में लूट की वारदात हुई। उन्होंने बताया कि पोलैंड एम्बेसी के पास उनकी सोने की चेन छीन ली गई और इस दौरान उन्हें चोट भी लगी है। सांसद आर. सुधा ने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर दी है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली जैसे वीआईपी इलाके में इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने गृहमंत्री से अनुरोध किया है कि अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस को निर्देश दिए जाएं।

पुलिस ने बताया कि सुधा, जो इलाके के तमिलनाडु भवन में रहती हैं, सुबह की सैर पर निकली थीं, तभी अज्ञात लोगों ने उनकी सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts