spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, January 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में कांग्रेस ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों पर आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबजी की।

महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि परीक्षा परिणाम चार जून को जारी हुआ था। जिसमें कई अनियमितताएं जाहिर हुई, पेपर लीक का आरोप भी अभ्यर्थियों द्वारा लगाया गया। परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ियां, कदाचार और अनुचित साधनों का प्रयोग किया गया। भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, और हरियाणा में नीट परीक्षा से सम्बन्धित भ्रष्टाचार के लिए कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई जिससे पूरी परीक्षा ही दोषपूर्ण की आशंका से ग्रसित हो गई है।

परीक्षा में भ्रष्टाचार के कारण लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है। अभिभावकों के लाखों रुपए बर्बाद हुए हैं, जिस कारण कई छात्र अवसाद में है और कईयों ने तो आत्महत्या कर ली है। चूंकि यह मेडिकल की परीक्षा है। जिससे ईश्वर का स्वरूप चिकित्सकों का निर्माण होता है। ऐसी परीक्षाओं में कदाचार और भ्रष्टाचार से आए हुए चिकित्सक भविष्य में आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ही करेंगे परीक्षा कराने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपनी परीक्षा 18 जून 2024 को सम्पन्न परीक्षा को अगले दिन ही अनियमितता की आशंका से ही रद्द कर दी और सीबीआई जांच की अनुशंसा कर दी गई है। इससे परीक्षाओं में हुई धांधली के आरोपों को बल मिलता है।

कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू करके युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का वादा किया था। कांग्रेस पार्टी सरकार से मांग करती है कि परीक्षा को रद्द करते हुए सभी परीक्षाओं की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाये। साथ ही कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि परीक्षा में धांधली की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।

प्रदर्शन में तेजपाल डाबका, विनोद, अनिल शर्मा, इरशाद, अरविन्द तालियान, सोनू कुमार प्रजापति, चौ० दिनेश कुमार, जावेद अंसारी आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts