HomeTrendingखेत में मिली युवक की लाश, एक गिरफ्तार

खेत में मिली युवक की लाश, एक गिरफ्तार

-

दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे, रंजिश में हत्या का आरोप


सहारनपुर। देवबंद कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घर से दोस्तों के साथ निकले युवक का शव सोमवार देर रात करीब 11 बजे शिक्षक नगर के पीछे स्थित एक खेत से बरामद हुआ।

पुलिस ने पिता की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश में पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही हैं।

पुलिस के अनुसार, कचहरी चौकी क्षेत्र निवासी जयप्रकाश ने सोमवार शाम सूचना दी थी कि उनका पुत्र शिवा अपने तीन दोस्तों और एक अन्य युवक के साथ घर से गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी।

जांच के दौरान पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने शिवा की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर देर रात शिक्षक नगर के पीछे स्थित एक खेत से शिवा का शव बरामद किया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शिवा और आरोपियों के बीच पहले दोस्ती थी। बाद में किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश हो गई थी। हालांकि बाद में फिर दोस्ती हो गई, लेकिन पुरानी दुश्मनी खत्म नहीं हुई।

एसएसपी ने बताया कि इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने शिवा को शिक्षक नगर स्थित खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts