Homeउत्तर प्रदेशMeerutनेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेसी

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेसी

-

– ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट।


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किये जाने व संपत्ति जब्त किए जाने के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्टपति के नाम ज्ञापन देकर आरोप पत्र खारिज कराने की मांग की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन में कहा की मोदी सरकार के इशारे पर ईडी द्वारा अवैधानिक तरीके से नेशनल हेराल्ड अखबार जो देश की आजादी की लड़ाई के समय से प्रकाशित होता है, उसकी सम्पत्ति सीज की गई है। साथ ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व एवं गांधी परिवार पर पूवार्गृह से ग्रसित होकर गैर कानूनी तरीके से चार्ज शीट दाखिल कर संवैधानिक परंपराओ को तोड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शीर्ष नेत्रत्व को परेशान किया जा रहा है।

ईडी की इस कार्यवाही पर मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी घोर भर्त्सना करते हुए राष्ट्रपति से आग्रह करती है उक्त कार्यवाही को संज्ञान में लेकर हस्तक्षेप कर न्याय संगत कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अवनीश काजला, पूर्व प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर, सलीम खान, योगी जाटव, तेजपाल डाबका, डॉ जफर उल्ला, सुनीता मंडल, आसमा खान, कपिल पाल,यासर सैफी, शहर सेवादल के अध्यक्ष अमित गोयल, पूर्व अध्यक्ष विनोद सोनकर, शोएब साबरी,अहमद उल्ला, शक्ति सिंह ए.,शिव कुमार ए, सीमा कुमारी ए. मुल्लाजी अशरफ, आदि उपस्थिति थे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts