Homepolitics newsनेशनल के शक्ल में एक रीजनल पार्टी है कांग्रेस- संजय निरूपम

नेशनल के शक्ल में एक रीजनल पार्टी है कांग्रेस- संजय निरूपम

-

  • इंडिया गठबंधन में अलग होना चाह रही पार्टियां।

एजेंसी, मुंबई। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच जारी घमासान पर शिवसेना नेता संजय निरूपम का बड़ा बयान सामने आया है। निरुपम ने कहा है कि आज इंडिया गठबंधन में सबसे कमजोर पार्टी है वह कांग्रेस पार्टी है और जितने इंडिया गठबंधन में पार्टियां है वह अपने-अपने राज्यों में मजबूत हैं। कांग्रेस पार्टी में नेशनल पार्टी का एक फुटप्रिंट है तो वह अपने आप को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व करने की कोशिश में लगे थे।

शिवसेना नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से हरियाणा और महाराष्ट्र में कांग्रेस कांग्रेस की बुरी तरह हार हुई इसके बाद इंडिया गठबंधन के जितने भी साथ में पार्टिया हैं वह कांग्रेस के साथ असहज महसूस कर रही हैं, इसीलिए वह लोग कांग्रेस को निकालना चाहते हैं। इसके अलावा ममता बनर्जी और उमर अब्दुल्ला दोनों ने कहा है कि कांग्रेस एश्ट पर ब्लेम करना बंद करे।

कांग्रेस पार्टी एक बहुत कमजोर पार्टी हो गई है इसीलिए कांग्रेस पार्टी को इंडिया गठबंधन से निकलेंगे या तो उनके नेतृत्व को छीन लेंगे।
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का जो लोकसभा चुनाव में गठबंधन हुआ था, पंजाब में था लेकिन हरियाणा में नहीं था, यह बड़ा बेमेल शादी है दोनों पार्टियों में, तभी मैं कह रहा था कि लंबा नहीं चलने वाला।

आखिरकार विधानसभा चुनाव आते-आते दोनों एक दूसरे खिलाफ तलवार लेकर खड़ी हो गई हैं। अभी तो कांग्रेस पार्टी कोई भी अल्टीमेट देता रहता है। कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ नाम की नेशनल पार्टी रह गई है। दो तीन राज्यो में सरकार रहने से कोई नेशनल पार्टी नहीं हो जाता हैं, कांग्रेस अब सिर्फ नेशनल के शक्ल में एक रीजनल पार्टी है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts