Homeउत्तर प्रदेशMeerutतीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई कार्यक्रम हुआ आयोजित

तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर बधाई कार्यक्रम हुआ आयोजित

- नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर पंजाबी समाज सेवा समिति मेरठ द्वारा बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

-


शारदा रिपोर्टर, मेरठ। पंजाबी समाज सेवा समिति मेरठ द्वारा  नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर मेरठ के प्रसिद्ध होटल राजहंस रीजेंसी गढ़ रोड पर बधाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के संरक्षक सुरेश बत्रा द्वारा प्रोग्राम की शुरुआत की गई। पंजाबी समाज सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अरोड़ा कोषाध्यक्ष रवि छाबड़ा महासचिव धर्मपाल अरोड़ा एवं सभी पदाधिकारियों ने संरक्षकों ने व समाज के अन्य प्रबुद्धजनों ने मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। मंत्र उच्चारण के साथ एक दूसरे का स्वागत किया गया। सभी ने अपने विचार व्यक्त कर तिरंगा लहराते हुए समाज में एकता का संदेश दिया।भारत की अखंडता का प्रण लिया एवं देश हित में चलने वाले लोगों का साथ देने की प्रतिज्ञा की।

इस बधाई आयोजन में सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होटल हार्मनी के मालिक भाई नवीन अरोड़ा, संयुक्त व्यापार संघ मंत्री तिलक नारंग राम कृष्ण संकीर्तन मंडल से सुरेश छाबड़ा प्रहलादनगर से पार्षद अभिनव अरोड़ा पार्षद रचित गुलाटी पार्षद प्रवीण अरोड़ा शर्मा नगर मंदिर से मुख्य पंडित राधेश्याम सतीश भटियानी गीता भवन के मुख्य संरक्षक राजकुमार सचदेवा पंकज स्पोर्ट के मालिक कृष्ण लाल कक्कड़ प्रभात नगर से भाई सुमित सेतिया उर्फ सोनू पंजाबी समाज के विख्यात कवि महेंद्र खुशी मेरठी नंद प्लाजा व्यापार संघ अध्यक्ष राजकुमार खुराना एवं पंजाबी समाज के अन्य लोग रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमित कक्कड़ द्वारा किया गया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts