Homeउत्तर प्रदेशMeerutडीएम से घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत

डीएम से घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लावड़ कसबे में निर्माण कार्य के दौरान घटिया सामग्री लगाने की विरोध में भाजपा नेता सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक शिकायत पत्र सौंपते हुए निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाने वाले
ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

शिकायत पत्र सौंपते हुए भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पंचायत लावड़ में अब तक जो भी कार्य हो रहे हैं या हुए हैं वो सभी घटिया सामग्री से हो रहे है। जबकि अधिकारियों द्वारा सबकुछ जानते हुए भी नगर पंचायत में खुला भ्रष्टाचार चल रहा है। अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष व अध्यक्ष पति द्वारा ठेकेदार से मिलकर अवैध कब्जे व कमीशन के चक्कर में घटिया सामग्री से निर्माण कार्य कराया जा रहा है और नगर पंचायत में अतिक्रमण की वजह से कस्बे के चौराहों पर लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है

 

खबर फटाफट: 8 July 2024 | NewsBulletin Video || Sharda Express

 

जिस कारण आम जनता को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात को लेकर कई बार क्षेत्र की जनता ने आवाज भी उठाई। लेकिन, उनकी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते लोगों में संबंधित विभाग के अधिकारियों के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts