Homeउत्तर प्रदेशMeerutकॉलेज की प्राचार्य ने प्रबंध समिति सदस्यों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

कॉलेज की प्राचार्य ने प्रबंध समिति सदस्यों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

-

कनोहर लाल की प्राचार्य ने वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाकर दी तहरीर


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मंगलवार को शारदा रोड स्थित कनोहर लाल कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अलका चौधरी ने प्रबंध तंत्र के पदाधिकारियों पर धोखाधड़ी एवं वित्तीय अनियमताओं का आरोप लगाते हुए ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर दी है। उन्होंने ट्रस्ट के एक पदाधिकारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

प्राचार्य का आरोप है कि आयोग द्वारा चयनित होने के बावजूद उनका एक वर्ष से मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है, ताकि वह मजबूर होकर त्याग पत्र दे दें। उनका कहना है कि अगर उन्हें कुछ हो जाता है तो इसका पूर्ण दायित्व उत्तर प्रदेश शासन का होगा। प्राचार्य प्रो. अलका चौधरी ने ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि मनोज कुमार गुप्ता अप्रैल 2023 से बिना किसी सूचना के कॉलेज से गायब हैं। वह ट्रस्ट में पदाधिकारी होते हुए वर्षों से वेतन पा रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे नगर निगम के कुछ अधिकारी कॉलेज पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रबंध तंत्र द्वारा लगभग चार लाख हाउस टैक्स जमा नहीं किए जाने के कारण कॉलेज को सील लगानी है। प्राचार्य ने प्रबंध सचिव के बाहर होने के कारण अध्यक्ष को सूचना देकर अनुरोध किया कि कॉलेज को सील न किया जाए क्योंकि परीक्षा चल रही है। प्राचार्य के अनुसार मनोज कुमार गुप्ता को प्रबंध तंत्र द्वारा कॉलेज भेजा गया। उन्होंने कहा कि कॉलेज टैक्स के दायरे से बाहर है और नगर निगम पर उन्होंने मुकदमा किया हुआ है।

जब नगर निगम के अधिकारियों ने उनकी बात नहीं मानी तो बिना प्राचार्य को सूचना दिए सहायक लेखाकार राजकुमार त्यागी से चेक बनाने के लिए कहा गया। मनोज गुप्ता के अधिकृत न होते हुए जब प्राचार्य द्वारा इसे नियम विरूद्ध बताया गया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। प्राचार्य ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। प्राचार्य द्वारा दूसरी तहरीर में प्रबंध तंत्र अध्यक्ष दिनेश सिंघल एवं सचिव राकेश कुमार गुप्ता के खिलाफ स्वयं कुप्रबंधन, धोखाधड़ी एवं गंभीर वित्तीय अनियमताओं का आरोप लगाते हुए कहा है कि गत वर्षों में बालिका कोष ट्रस्ट के कार्यक्रमों को आयोजित करने में गड़बड़ी हुई। पूरे मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि कॉलेज पर हाउस टैक्स के चार लाख रुपये बकाया हैं, दो लाख का चेक दिया है। दो लाख रुपये दो दिन में जमा करने की बात कही गई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts