Homemausamमेरठ में सर्द हवाओं से दिनभर बनी रही ठिठुरन

मेरठ में सर्द हवाओं से दिनभर बनी रही ठिठुरन

-

– धूप के बावजूद शीतलहर पड़ रही भारी, 18 जनवरी को बरसात होने के आसार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मैदानी क्षेत्रों में ठंड बढ़ने से शहरवासी ठिठुरन से सिकुड़ते जा रहे है। रात में पाला, सुबह घना कोहरा और शीतलहर से मेरठ वासी कांप रहे हैं। धूप निकलने के बावजूद मेरठ में दिन के तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा रही है। मेरठ में बुधवार की रात प्रदेश में दूसरे सबसे ठंडी रही।

 

 

सर्द दिन की स्थितियों से जूझते मेरठ में अभी 24 घंटे तक यही हालात बने रहने के आसार हैं। कल से पाले और शीतलहर से राहत की उम्मीद है, लेकिन वेस्ट यूपी में कोहरे एवं प्रदूषण की मार बढ़ने जा रही है।

बुधवार के बाद गुरुवार को भी शीतलहर से मेरठ सहित वेस्ट यूपी के शहर कांपते रहे। मेरठ में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार के सापेक्ष न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई।

बावजूद इसके मेरठ की रात प्रदेश में दूसरी सबसे ठंडी रही। सुबह कोहरा और दिन में शीतलहर चलने से अधिकतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। प्रदेशभर में मेरठ तीसरा सबसे ठंडा शहर रिकॉर्ड हुआ। पिछले कई दिनों से मौसम देखा जा रहा है।

गुरुवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है। जबकि, अधिकतम तापमान में तीन प्वाइंट लुढ़का है। गुरुवार की सुबह हल्की सर्द हवाएं चलने के कारण ठंड अधिक महसूस हुई। दोपहर में धूप जरूर निकली, लेकिन ठंड पर धूप का असर नहीं दिखा। हालांकि, गुरुवार को न्यूनतम तापमान थोड़ा ऊपर चढ़कर 3.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 17 जनवरी तक ठंड इसी तरह से रहेगी।

वहीं, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि बरसात होने के बाद तापमान में उछाल आ जाएगा। 18 जनवरी को बरसात होने के आसार है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts